सर्वाइकल कैंसर की क्या पहचान है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:49

सर्वाइकल कैंसर : कारण, लक्षण

सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा के अस्तर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। गर्भाशय ग्रीवा महिला प्रजनन प्रणाली का हिस्सा है और गर्भ के निचले हिस्से में स्थित है, जो गर्भ से योनि तक खुलती है। इस कैंसर को बच्चेदानी के कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। सर्वाइकल कैंसर सभी कैंसरों में चौथे स्थान पर है और वर्तमान में इस बीमारी से हर 2 मिनट में एक व्यक्ति की जान चली जाती है। महत्वपूर्ण रूप से, यह 42 देशों में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण है।
सर्वाइकल कैंसर का क्या कारण है?

अधिकांश सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होते हैं। एचपीवी वायरस का एक समूह है जो दुनिया भर में बेहद आम है। एचपीवी के 100 से अधिक प्रकार हैं, जिनमें से कम से कम 14 कैंसर पैदा करने वाले हैं (जिन्हें उच्च जोखिम वाले प्रकार भी कहा जाता है)। दो एचपीवी प्रकार (16 और 18) 70 प्रतिश्त सर्वाइकल कैंसर और कैंसर से पहले के सर्वाइकल घावों का कारण बनते हैं। एचपीवी को गुदा, योनी, योनि, लिंग और ऑरोफरीनक्स के कैंसर से जोड़ने के प्रमाण भी हैं।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण और शुरुआती संकेत
सर्वाइकल कैंसर के सबसे आम लक्षण हैंः

पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग
संभोग के बाद खूना
मैनोपोज़ के बाद खून बहना
संभोग के दौरान बेचैनी या खून आना
तेज गंध के साथ योनि से स्राव
रक्त के साथ योनि स्राव
यूरिन करते वक्त दर्द महसूस होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info